आइए जानिए पलामू के नए आईजी ने क्या कहा…

आइए जानिए पलामू के नए आईजी ने क्या कहा…

IPS सुनील भास्कर बने पलामू के नए आईजी


आशुतोष रंजन
गढ़वा

पलामू रेंज में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील भास्कर को पलामू रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। वह अब पलामू,गढ़वा और लातेहार जिलों की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिसिया कार्य में दक्ष हैं आईजी सुनील : – सुनील भास्कर 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व के लिए वे पूरे झारखंड में जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और हर बार अपने कार्यों से प्रशंसा हासिल की है।

और सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था : – पलामू रेंज की कानून व्यवस्था निश्चित रूप से और सुदृढ़ होगी,स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पलामू गढ़वा और लातेहार पूरी तरह अमन और शांति का माहौल स्थापित होगा।

उनके द्वारा की गई अपील : – उनके द्वारा बात करते हुए कहा गया कि उनकी प्राथमिकता अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि पुलिस और नागरिक मिलकर क्षेत्र को सुरक्षित बना सकें।

सुनील भास्कर की नियुक्ति को लेकर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। उनका मानना है कि उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता से पलामू रेंज में शांति का माहौल स्थापित होगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media