अचानक बस का टायर फटने से हुआ अनियंत्रित
दिवंगत आशुतोष रंजन
आकाश लोहार, गढ़वा
गढ़वा जिले के बंशीधर नगर फोरलेन हाईवे पर छतरपुर गांव के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया,जमशेदपुर से प्रयागराज जा रही नीलकंठ बस जिसका नंबर JH 05 DT 9225 का दाहिना आगे का टायर अचानक बलास्ट हो गया,जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई,बस चालक धीरज प्रसाद ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया,जिससे बस पलटी नहीं और सभी 28 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
हादसे के दौरान लोगों ने बताया:– मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक तेज धमाका हुआ जिससे बस अनियंत्रित हो गई,बस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे एक गड्ढे में गया और बस फंस गई,जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।



बस चालक के सूझबूझ से बची जिंदगियां :- बस चालक अपना तेज नियंत्रण रखते हुए बचाई 28 लोगों की जिंदगियां,अगर बस नहीं गड्ढे में फंसी तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी,तभी सभी यात्रियों ने सुरक्षित रहने से राहत की सांस ली।
टाटा और जमशेदपुर बस में ये लोग सवार थे :- टाटा जिला तुरंडीह कॉलोनी निवाशी शिवशंकर सिंह उम्र 22 वर्ष,महेंद्र सिंह उम्र 47 वर्ष,उतरा देवी 45 वर्ष,देवजानी देवी उम्र 50 वर्ष,महेश सिंह उम्र 25 वर्ष,अमर सिंह उम्र 60 वर्ष,अर्चना सिंह उम्र 50 वर्ष,मुकेश सिंह उम्र 21 वर्ष,गृजेश कुमार उम्र 42 वर्ष,विभीषण सिंह उम्र 62 वर्ष, ऋतिका साह उम्र 30 वर्ष,शंकर साह उम्र 32 वर्ष, देवांश साह उम्र 6 वर्ष,सुनीता देवी उम्र 48 वर्ष, रोहित कुमार उम्र 28 वर्ष,काजल विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष,वंश राज (8 माह) शुभम विश्वकर्मा उम्र 10 वर्ष, अंश विश्वकर्मा उम्र 14 वर्ष एवं जमशेदपुर जूसलाई गांव निवासी अरुण कुमार शर्मा उम्र 38 वर्ष,सुमन देवी उम्र 35 वर्ष,रंजीत शर्मा उम्र 42 वर्ष,अजित सिंह उम्र 50 वर्ष,देवजानी देवी उम्र 37 वर्ष एवं बस चालक धीरज प्रसाद के परिवार के सदस्य भी बस में मौजूद थे।