गांजा की बड़ी खेप के साथ  महिला ड्रग पैडलर गिरफ्तार

गांजा की बड़ी खेप के साथ  महिला ड्रग पैडलर गिरफ्तार

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

आकाश लोहार, गढ़वा

नशे के कारोबार में महिला को सुरक्षित बच निकलने के चांस अधिक होने की धारणा के साथ इनसे वर्षों से यह काम लिया जाता रहा है। कई बार बड़े आकार के धंधे के साथ महिला धंधेबाजों को पकड़े जाने से इसका खुलासा हुआ है। ताजा मामले में एक बड़ी ड्रग पैडलर पुलिस के हत्थे चढ़ी है। वह कौन है आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

एक महिला ड्रग पैडलर गांजा की बड़ी खेप लेकर मध्य प्रदेश के कटनी जा रही थी। पलामू पुलिस की कार्रवाई में गांजा की खेप को बरामद किया गया है। वहीं महिला ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के शिकंजे में आई महिला ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। 

11.5 किलो गांजा के साथ दौड़ा कर पकड़ा पुलिस ने :- पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि रेहला थाना क्षेत्र के शुक्र बाजार के इलाके में नशीले पदार्थ का कारोबार हो रहा है। इसी सूचना के आलोक में रेहला थाना की पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई में पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी। पुलिस ने दौड़ा कर महिला को दबोच लिया। महिला के पास से एक ट्रॉली बैग बरामद हुआ। ट्रॉली बैग से 11.29 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला गुड्डी कुंवर पलामू के रेहला की रहने वाली है। 

रांची से लाई गांजा :- रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने कई अहम जानकारी दी है। पूछताछ में महिला ने बताया है कि रांची के इलाके से गांजा को लेकर वह मध्य प्रदेश के कटनी जा रही थी। इसके एवज में महिला को कटनी में करीब 25 हजार रुपए मिलने वाले थे। वो यह सफर ट्रेन से तय करने वाली थी। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है। पलामू पुलिस की कार्रवाई में पहले भी गांजा को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। गांजा की तस्करी में ओड़िशा के एक नेटवर्क का खुलासा हुआ था। पिछले एक वर्ष में पलामू पुलिस ने लाखों के गांजा की खेप  जब्त किया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media