पति को शराब पीने से मना करने की कीमत पत्नी को जान देकर पड़ी चुकानी

पति को शराब पीने से मना करने की कीमत पत्नी को जान देकर पड़ी चुकानी

रंका थाना के भलुवानी ग्राम के गोता टोला में पति ने कुदाल से काट डाला पत्नी को

2 दिन पहले भी रंका थाना के मानपुर के पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या




दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

पत्नी को मार डालना पति का जैसे जन्म सिद्ध अधिकार हो गया है। कम से कम रंका थाना में तो ऐसा ही हो रहा है। 48 घंटे के अंतराल पर दो महिलाएं पतियों के द्वारा मार डाली गईं। एक ने मईंया सम्मान योजना की राशि नहीं देने का गुनाह किया था तो दूसरी ने पति को शराब पीने से मना किया था। आइए पूरी घटना आपको इस खास खबर के जरिए बताते हैं। रंका अनुमंडल में सदर थाना क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुवानी ग्राम के गोता टोला निवासी रामजन्म सिंह ने अपनी पत्नी को कुदाल से (खापकर) काटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के ससुर तेजू सिंह ने बताया कि अहले सुबह 3:00 बजे पति-पत्नी में पति के शराब पीने को लेकर तू -तू मैं -मैं हुई थी। मामला इतना बढ़ा कि पति ने अपनी 27 वर्षीया पत्नी बेबी देवी को कुदाल से खाप कर मार डाला। गांव वालों की खबर पर रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह व पुलिस सब इंस्पेक्टर सुहागिन सोरेन ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त कुदाल सहित अन्य सामग्री बरामद कर लिया। व मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। रंका थाना में फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए रंका थाना कांड संख्या 38/25 के तहत बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त रामजन्म सिंह को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। इधर पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान वस्तु स्थिति को लेकर काफी गंभीर हैं। और फरार पति राम जन्म सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कमर कस लिया है।

शराब की लत बना हत्या का कारण:- परिवार के लोगों का कहना है कि मृतका के पति शराब पीने के कारण अपनी मजदूरी के पैसे में से ₹1000 शराब पीने में खर्च कर दिया था। जिसको लेकर पति-पत्नी में बहस हुई थी। जिससे नाराज पति ने अहले सुबह 4 बजे पत्नी को घर में रखे हुए कुदाल से उसके सिर पर कई वार किया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद हत्यारा पति अपने प्यारे-प्यारे तीन बच्चों को छोड़कर घर से भाग गया। जब सुबह बच्चों की नींद खुली तो मां के मरी हुई पाया। रोते बिलखते इसकी जानकारी बच्चों ने अपने दादा-दादी को दी। इसके बाद इसकी जानकारी रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह को दी गई। चेतन कुमार सिंह तत्काल सुबह 6:15 पर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर रंका थाना ले गए। जहां से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। इस नृशंस हत्या की खबर जैसे ही लोगों को मिली। मामला आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। गांव के लोगों ने लड़की के माता-पिता को मोबाइल से इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार जन घटनास्थल पर पहुंचे। बताते चलें कि पिछले मंगलवार को रंका थाना के ही मानपुर पंचायत के मोमिनपुर टोला में एक पति ने अपने पत्नी को मईंयां सम्मान के मात्र 7500 रुपए के लिए गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media