होली माने नशाखोरी के चक्कर में कई एक्सीडेंट व मारपीट, घायल पहुंचे अस्पताल

होली माने नशाखोरी के चक्कर में कई एक्सीडेंट व मारपीट, घायल पहुंचे अस्पताल


दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

होली की खुमारी में जिला में बाइक दुर्घटना व मारपीट की कई घटनाएं हुई हैं।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी मारपीट घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने घर के पास बैठा हुआ था। इस दौरान बच्चन चौधरी, उमेश चौधरी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। स्थानीय लोगों ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद जितेंद्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी गोविंद कुमार का पुत्र रुद्र कुमार 5 वर्ष पटाखा से जलकर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर के पास पटाखा जला रहा था। उसी बीच पटाखा से झुलसकर जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जख्म का निशान है। रमना थाना क्षेत्र के भोदाग गांव निवासी हीरा वियार का पुत्र शीतल वियार 33 वर्ष मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से रमना आ रहा था। उसी बीच सीरिया टोंगर के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। घटना के बाद आस पास के लोगो ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी नारायण चौधरी का पुत्र सुरजीत चौधरी 19 वर्ष मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भिखही गांव से अपने घर जा रहा था। इसी बीच चेरीपोखर गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media