होली की पार्टी में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद घर में घुस कर मारी गोली

होली की पार्टी में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद घर में घुस कर मारी गोली

जेएमएम नेता समेत दो गिरफ्तार



दिवंगत आशुतोष रंजन


वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


नहीं होनेवाली घटना भी हो ले तब मानिए होली है। हां आज की यह सच्चाई है। होली के मौके पर अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा जाता है। क्योंकि होली की खुमारी में दर्जनों एक्सीडेंट, मारपीट, फायरिंग होना ही है। इसी किस्म की एक ताजा घटना पलामू की है। कैसे हुई घटना आइए इस खबर के जरिए बताते हैं। होली की पार्टी के दौरान दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में दो पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। यह घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया की है। रविवार को देर रात निमिया में होली को लेकर पड़ोसियों के बीच पार्टी चल रही थी। इसी पार्टी में धीरेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद विजय कुमार सिंह अपने घर गया और हथियार लेकर धीरेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचा और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली धीरेंद्र कुमार सिंह के पीठ में लगी। उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया।

पाटन के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मौके से विजय कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही रंजिश थी। होली की पार्टी के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक जेएमएम का नेता है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media