तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दिवंगत आशुतोष रंजन
वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा
होली की खुमारी अभी नहीं मिटी। तभी तो एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कहां हुआ आइए बताते हैं। रंका थाना अंतर्गत एनएच 343 स्थित गुलरिया ढोढ़ा में एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। तीनों सवार घायल होकर सड़क पर फेंका गए। रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह कार्यालय के कार्य से रंका से गढ़वा जा रहे थे। इसी क्रम में घायल व्यक्तियों को सड़क पर पड़ा देखा। तत्काल गाड़ी रोककर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भेजवाया। इस क्रम में पीलवी राजेश कुमार चौधरी ने भी घायल व्यक्तियों को आगे चढ़कर मदद किया। घायल तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर रंका थाना क्षेत्र के खपरो पंचायत के लिदीकंडा गांव से गढ़वा जा रहे थे। ठीक इनके पीछे पीएलवी के राजेश कुमार चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से गढ़वा जा रहे थे। तभी तीनों को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा पाया। तत्काल गाड़ी रोक कर सर्वप्रथम इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। तब तक डीएसपी रंका रोहित रंजन सिंह अपने दलबल के साथ भी गढ़वा जाने के क्रम में घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। बिना देर किए उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल इसकी सूचना दी और अपने से घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस पर लादकर अस्पताल भेजा। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी 3 घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। तत्पश्चात बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया।
रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जानकारी ली जा रही है। घायलों में एहसान अंसारी 28 वर्ष, इकबाल अंसारी 19 वर्ष तथा रानी बीबी 19 वर्ष का नाम शामिल है। सभी रंका थाना क्षेत्र के लिदीकंडा के रहने वाले हैं। सभी को गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।