दिवंगत आशुतोष रंजन
वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा
गढ़वा जिला के श्री बंशीधर नगर में राजकीय बंशीधर महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन की भव्य शुरुआत हो रही है।
महोत्सव की पावन शुरुआत से पूर्व गायत्री शक्ति पीठ से दिव्य पालकी सह शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें पारंपरिक परिधानों में उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं को सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और जन-जन की श्रद्धा का अद्भुत संगम है। जो सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है। क्योंकि विश्व में 32 मन शुद्ध सोने की नटवर नगर कृष्ण की प्रतिमा केवल श्री बंशीधर नगर में ही अवस्थित है। इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए श्री बंशीधर महोत्सव का राजकीय आयोजन अपने आप में बहुत महत्व रखता है।






Post Views: 536