गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता

गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता

दो अपराधी गिरफ्तार



दिवंगत आशुतोष रंजन


वीडियो एडिटर आकाश लोहार
गढ़वा


गढ़वा जिला में अपराध व नशे के खिलाफ पुलिसिया सख्ती के बावजूद भी अपराधी अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इसी कड़ी में अज्ञात बदमाशों ने योगेंद्र प्रसाद उम्र 35 वर्ष को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसमें पुलिस के अनुसंधान में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्या है पूरी ख़बर आइए आपको बताते हैं।

दो अपराधी हुए गिरफ्तार :- गढ़वा जिला के चिनीयां थाना क्षेत्र के सिगसिगा खुर्द निवासी योगेंद्र प्रसाद पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मझिआंव थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और 20 सूत्री उपाध्यक्ष के साला पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गोगो गांव निवासी नीतेश कुमार सिंह उर्फ नीतू सिंह के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, घटना में उपयोग किया गया सफेद रंग की अपाची और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया :- उक्त जानकारी गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने दी। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को सिगसिगा खुर्द निवासी योगेंद्र प्रसाद पर तहले घाटी में फायरिंग हुई थी। जिसमें योगेंद्र प्रसाद घायल हो गए थे। योगेंद्र प्रसाद की प्राथमिकी के आधार पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई थी। उक्त छापेमारी के दौरान दोनों को बरवाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि योगेंद्र प्रसाद के गांव के ही मंदीप यादव से पंचायत के मनरेगा योजना की ठेकेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। मंदीप और नीतेश सिंह के द्वारा मनरेगा योजना पंचायत से पास कराई गई थी। जिसका विरोध करने पर कई योजना खारिज हो गयी थी। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले मंदीप यादव और योगेंद्र प्रसाद के बीच मारपीट भी हुई थी। 2024 में ही दोनों तरफ से चिनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसी मामले में मंदीप जेल में है। जेल जाने से पहले मंदीप ने योगेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और नीतेश सिंह के साथ पुंदाग स्थित अपने मकान में षडयंत्र रचा था। अमित कुमार सिंह और नीतेश सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि घटना के दिन अमित कुमार सिंह और नीतेश सिंह एक सफेद रंग की अपाची मोटर साइकिल से पेशका होते हुए चफला पहुंचे। जिस रास्ते से योगेंद्र आता जाता था। वे वहीं खड़ा होकर इंतजार करने लगे। जैसे ही योगेंद्र मोटर साइकिल से तहले घाटी के पास पहुंचा दोनों ने पीछा कर योगेंद्र पर गोली चला दी। योगेंद्र ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कहा कि अमित पर पूर्व में भी कई प्राथमिकी दर्ज है।

प्रेस वार्ता में उपस्थित :- प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, अमित कुमार, नवीन कुमार राणा, राधेश्याम राम आदि उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media