इसमें सजे धजे रथ एवं बाजा गाजा के साथ हजारों ध्वजाधारी महिला पुरुष लेंगे भाग
दिवंगत आशुतोष रंजन
वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि 30 मार्च को जिला मुख्यालय में एकल अभियान में शामिल सैकड़ो लोगों के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ो ध्वजारोहियों के साथ रथ एवं बाजा गाजा भी शामिल होगा। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुषों के भाग लेने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर आइए आपको पूरी जानकारी इस खबर के जरिए उपलब्ध कराते हैं। एकल अभियान संभाग दक्षिण झारखण्ड, अंचल गढ़वा में 30 मार्च 2025 रविवार को हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके सफल आयोजन व तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अंचल समितियों की एक विशेष बैठक डॉ पातंजलि केशरी के आवास पर की गयी। यहां भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श करने के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही सफल एवं निर्विघ्न आयोजन को लेकर अधिकारी एवं सदस्यों के बीच कार्य विभाजन भी किया गया। इस मौके पर अंचल समिति सचिव अरुण कुमार मेहता, उपाध्यक्ष डॉ पातंजलि केशरी, संगठन सचिव एसएस वर्मा, संस्कार शिक्षा समिति सचिव गौतम कुमार, बंशीधर प्रसाद, विजय, प्रियरंजन, संभाग जागरण प्रमुख अखिलेश सिंह, संभाग रथ आयोजन प्रमुख श्यामलाल यादव, अंचल टोली से अंचल अभियान प्रमुख ओमप्रकाश चौरसिया, अंचल प्रशिक्षक अशर्फी चौधरी, अंचल व्यास प्रमुख ज्योति प्रकाश, अंचल कार्यालय प्रमुख संजय चंद्रवंशी एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित गढ़वा जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में हिंदू नव वर्ष की भव्य शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की गई है।