गढ़वा जिला पाल महासंघ का किया गया पुनर्गठन

गढ़वा जिला पाल महासंघ का किया गया पुनर्गठन

सुधीर अध्यक्ष व रमेश बने सचिव



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


किसी भी समाज के विकास के लिए सांगठनिक रूप सशक्त होना पहली जरूरत है। इसके लिए पाल महासंघ सदैव तत्पर रहने का प्रयास करता है। इसी श्रृंखला में गढ़वा जिला पाल महासंघ का दिनांक 23 मार्च 2025 रविवार को गढ़वा जिला पाल महासंघ के कार्यालय में जिला पाल महासंघ का पुनर्गठन किया गया। उक्त अवसर पर संपूर्ण गढ़वा जिला के विभिन्न गांवों से पाल समाज के अग्रणी लोग उपस्थित थे। चुनाव का कार्य पर्यवेक्षक पारसनाथ पाल, सुखबीर पाल एवं संगठन मंत्री विश्वनाथ पाल की देख-रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ पाल ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार पाल ने किया। उक्त अवसर पर पाल समाज के सर्वांगीण विकास व उत्थान के लिए एक सशक्त टीम बनाने को लेकर उपस्थित लोगों ने काफी विचार- विमर्श किया। उसके पश्चात सर्वसम्मति से निम्न पदों पर निम्नांकित व्यक्तियों का चयन किया गया।

अध्यक्ष – सुधीर कुमार पाल ,

उपाध्यक्ष – रामाधार पाल, सत्येंद्र पाल, रामेश्वर पाल, सचिव – श्री रमेश प्रसाद पाल, उपसचिव – बुद्धदेव पाल, अजय पाल व सत्यम राज पाल,

कोषाध्यक्ष – सुरेंद्र पाल,

उपकोषाध्यक्ष – श्री विवेकानंद पाल बनाए गए। वहीं मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पाल बने। जबकि प्रवक्ता – रामनाथ पाल होंगे। वहीं महासंघ के कानूनी सलाहकार विनोद पाल एवं विजयपाल होंगे।

पुनर्गठन के पश्चात पुनः अध्यक्ष के पदभार की जवाबदेही प्रदान करने के लिए पाल महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर पाल महासंघ का एक सक्षम नेतृत्व ही हमारे समाज की समस्याओं के समाधान में सहायक हो सकता है। यह हमारा समेकित प्रयास होना चाहिए कि हम संपूर्ण झारखंड के विभिन्न जिलों में अपनी टीम को सशक्त बनाएं और झारखंड स्तरीय एक सक्षम नेतृत्व विकसित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर सभी चयनित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। उपसचिव अधिवक्ता सत्यम राज पाल ने कहा कि हमें बदलते समय के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर समन्वय के साथ समाज की उन्नति के लिए उनकी समस्याओं की पहचान व समाधान की कोशिश करनी होगी। तभी हम अपने समाज के अति पिछड़े लोगों का विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पाल समाज के अभिभावक पारसनाथ पाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए हमें एक सोच के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाना होगा। हमारे विचारों में एकता होनी चाहिए तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। इसी वक्तव्य के साथ पारसनाथ पाल ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी पाल बंधुओं का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media