आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है इफ्तार पार्टी : मिथिलेश ठाकुर

आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है इफ्तार पार्टी : मिथिलेश ठाकुर


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा

भारत की गंगा जमुनी तहजीब का सबसे जीवंत उदाहरण इफ्तार पार्टी का सार्वजनिक आयोजन है। जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोग श्रद्धा व सद्भाव के साथ भाग लेते हैं। इसी तरह का एक भव्य आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। कहां व कैसे आइए आपको इस खबर के जरिए बताते हैं। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर बुधवार की संध्या इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा खोला। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इफ्तार पार्टी समाज को आपसी भाईचारा, एकता एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एकता एवं सौहार्द हमारे देश, राज्य व गढ़वा की खूबसूरती है। अपने यहां गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल देखने को मिलता है। हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। यहां ईद, रामनवमी, होली, दशहरा सभी पर्व त्यौहार सभी जाति, धर्म के लोग एक साथ मिलकर प्रेम से मनाते हैं। अभी माह-ए-रमजान चल रहा है। इसमें इस्लाम धर्म के लोग एक महीना रोजा रखते हैं तथा शाम में इफ्तार करते हैं। समाज के मुट्ठी भर वैसे लोग जो अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को कमजोर करने, हमें बांटने की कोशिश करते हैं। वैसे लोगों के लिए यह इफ्तार पार्टी यह संदेश देता है कि हम सामूहिक रूप से इफ्तार का आयोजन करते हैं। इसमें ंहिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी धर्म संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर इफ्तार करते हैं। पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग इस भाईचारे को हमेशा कायम रखें एवं संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दें। इफ्तार पार्टी खाने पीने की व्यवस्था नहीं बल्कि आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश है। इस मौके पर मुख्य रूप से डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, एसडीपीओ नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ सफी आलम, जिप अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, फरीद खान, परेश तिवारी, चंदन जायसवाल, जवाहर पासवान, युवा समाजसेवी राकेश पाल, डॉ यासिन अंसारी, वनांचल डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश सिंह, अनिता दत्त, डॉ असजद, नवीन तिवारी, मेदिनी खान, रेखा चौबे, अंजली गुप्ता, वंदना जायसवाल, ताहिर अंसारी, तबीब आलम, अतहर अली, सलीम जाफर, शरीफ अंसारी, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media