पकड़े गए गुरुजी…

पकड़े गए गुरुजी…

सरकारी शिक्षक को बुढ़ापे का इश्क पड़ा भारी


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडिटर आकाश लोहार
गढ़वा

बच्चों को गलत काम नहीं करने की सीख देने वाले गुरुजी ख़ुद गलत करते हुए पकड़े गए। नतीजा हुआ कि उनको रात भर ग्रामीणों ने बंधक बना कर रखा। हम बात यहां गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के भारती नगर की कर रहे हैं। जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को रात के 2 बजे बंधक बना लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें छुड़ाया। आइए आपको पूरी ख़बर बताते हैं।

ग्रामीणों ने शिक्षक को रात भर बंधक बनाकर रखा :- गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के भारती नगर के ग्रामीणों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को रात के 2 बजे बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि उस गांव की एक महिला के साथ शिक्षक के अवैध संबंध हैं। जिसके साथ आपत्तिजनक हालत में शिक्षक को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को रात भर बंधक बनाकर रखा। जिसके बाद सुबह बड़ी संख्या में लोग टोले में जमा हो गए और ग्रामीण स्तर से मामले पर कार्रवाई करने की तैयारी करने लगे।

पुलिस ने बंधक शिक्षक को छुड़ाया :- आपको बता दें कि शिक्षक की पहचान 48 वर्षीय नगीना राम के रूप में हुई है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंडी के शिक्षक हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के मामले को गांव में बैठक कर सुलझाना चाहिए। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को सूचना मिलते ही खरौंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक एवं महिला को थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने विशेष रूप से महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए खरौंधी-भवनाथपुर मार्ग पर बैरिकेटिंग लगा कर रास्ता जाम कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई। महिलाओं ने पुलिस को रोकने के लिए ईंट-पत्थर और झाड़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प तीन-चार राउंड तक चली। जिसके बाद बुद्धजीवी लोगों की मदद से पुलिस शिक्षक को लेकर थाना पहुंची।

खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया :- उन्हें सूचना मिली कि एक शिक्षक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। जिसके बाद वो दल बल के साथ शिक्षक को छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दोनों पक्षों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि हमारे बीच किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। महिला का कहना था कि हम इन्हें नहीं बुलाए थे। रात के 2 बजे ये टोला में टहल रहे थे। तभी ग्रामीणों ने इन्हें पकड़कर बंधक बना लिया। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media