हनुमान मंदिर घंटाघर के पास गुंज रही मानस की चौपाइयों से बही भक्ति की धारा
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल गढ़वा के तत्वावधान में मानस मंडली द्वारा सुन्दर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। शहर के सबसे सुंदर चौक रंका मोड़ घंटा घर श्री हनुमान मंदिर के पास किए गए इस आयोजन से शहर की शोभा में चार चांद लग रहा था। वहीं मानस के सस्वर गायन व वादन से भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही थी। इसकी जानकारी देते हुए श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल गढ़वा के मुरलीश्याम सोनी ने कहा कि 535 वें सुंदरकांड पाठ का हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर घंटाघर के पास श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल के द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार उपस्थित थे। श्री राम नवमी पूजा महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, कोषाध्यक्ष मोहन चंद, अध्यक्ष रोहित कुमार छोटू, संजीव दुबे, विवेक सिन्हा, उमेश कुमार कश्यप, भरदुल पासवान, रवींद्र पासवान, अविनाश पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मानस मंडली का नेतृत्व अरुण दुबे ने किया। जबकि मानस मंडली के सदस्यों में अशोक पटवा, शेखर सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान प्रसाद की व्यवस्था शिव शक्ति संघ, रंका मोड़ के द्वारा की गई थी।

