नाबालिग से दुष्कर्म किया फिर उसे पत्थर से कूंच कूंच कर मार डाला
पुलिस के शिकंजे में आया दरिंदा
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
पलामू में देश का एक और निर्भया कांड प्रकाश में आया है। जिसकी जानकारी होते ही लोग स्तब्ध रह गए। यहां दरिंदे ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद पत्थर से कूंच कूंच कर उसकी हत्या कर दी। दुष्कर्म की शिकार निर्भया की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के पलामू जिला में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। यह घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी युवक ने सबसे पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया और इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। आरोपी का इलाज एमएमसीएच के कैदी वार्ड में किया जा रहा है। वह पुलिस की गिरफ्त में है। गुरुवार को पीड़िता का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर और अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की घाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस घृणित घटना की जानकारी होने पर कई आक्रोशित पुरुष महिलाओं ने कहा कि ऐसे अपराधियों की पिटाई कर पुलिस के हवाले करना उसे सुरक्षा में दे देना है। ऐसे अपराध की सजा कानून के पास है ही नहीं। यदि कानून के पास इस तरह के अपराध की माकूल सजा किसी को मिलती तो फिर अपराध होता ही नहीं। ऐसे अपराधी के शरीर में पांव से सिर तक हर ईंच पर हथौड़े से 5 – 5 ईंच की कांटी ठोंक देनी चाहिए।
‘मामले में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का पुलिस की हिरासत में इलाज कराया जा रहा है। घटना की स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई का आग्रह किया जाएगा’। -देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी।