प्रतिवर्ष महिला मंच करती है यह व्यवस्था
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
कसौधन वैश्य समाज महिला मंच के द्वारा श्रीराम नवमी पूजा व जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम भक्तों के लिए मेन रोड में कोयल इलेक्ट्रोनिक्स के पास शीतल पेय जल, मुरब्बा, गुड़ व चना की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्यथिति गढ़वा महिला थाना प्रभारी अलीसा कुमारी, वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविंदर जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कश्यप के द्वारा किया गया।


मुख्य रूप से उपस्थित जेनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी उपस्थित थे। थाना प्रभारी अलीसा कुमारी बोलीं कि गत वर्ष भी महिला मंच के द्वारा यह कार्यक्रम किया गया था। बहुत ख़ुशी की बात है कि महिलायें आज समाज सेवा में आगे आ रही हैं। कशौधन महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने कहा कि महिला मंच सामाजिक कार्य में हर समय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। रक्तदान का कार्य हो, पुराना वस्त्र वितरण हो, ठंड में कंबल वितरण हो – अनेकों कार्यक्षेत्र में हम सभी महिलाएँ हिस्सा लेती हैं। हम अपने राम भक्तों से आग्रह करेंगे कि हमारी स्टॉल पर आएं और शीतल पेय जल और मिष्ठान्न का आनंद उठायें। इस मौक़े पर उपस्थित सचिव अर्चना कश्यप, उपाध्यक्ष नमिता कश्यप, कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप, ममता कश्यप, गुड़िया कश्यप, प्रतिमा कश्यप, ललिता कश्यप, सोनी कश्यप, वंदना कश्यप, पूजा कश्यप, शोभा कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, दिनेश कश्यप, मनोज कश्यप, विवेक कश्यप ईश्वर कश्यप सहित कई लोग उपस्थित थे।