नई कमेटी पार्टी को नई ऊंचा़इयों पर ले जाएगी : मिथिलेश ठाकुर

नई कमेटी पार्टी को नई ऊंचा़इयों पर ले जाएगी : मिथिलेश ठाकुर

झामुमो जिला कमेटी का पुनर्गठन, सभी नये चेहरों को मिली जगह



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


राज्य के सत्ताधारी गठबंधन की अगुआ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस बार पार्टी में सभी पदों पर नये चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवगठित कमेटी में शंभु राम को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, शरीफ अंसारी को सचिव तथा चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व में सभी प्रखंड एवं नगर पंचायत कमेटियों का भी पुनर्गठन किया गया। शुक्रवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी नव मनोनीत जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं बुके देकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि नई कमेटी के सभी पदाधिकारी काफी अनुभवी एवं उर्जावान हैं। ये अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। संगठन में पदाधिकारियों की संख्या सीमित होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नये पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और भी मजबूत बनायें। सभी लोग पार्टी के अंदर एवं बाहर बेहतर अनुशासन का परिचय दें। ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे। मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media