दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : जिला मुख्यालय में रामनवमी का महापर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने में श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल ने प्रशासन की अहम भूमिका बताई है। महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने दैनिक भास्कर से कहा कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ संपूर्ण जिले में रामनवमी का महापर्व प्रेम एवं भाईचारा के साथ मनाया गया। इसमें प्रशासन की प्रमुख भूमिका रही है। इस उल्लेखनीय भूमिका को लेकर उन्होंने जिला के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय के चेंबर में उनसे मिलकर महासमिति जनरल की तरफ से उनकी सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया। महासमिति ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सिविल प्रशासन के पदाधिकारी को भी उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया है। गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार से मिलकर महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, जनरल सेक्रेटरी मनीष कमलापुरी, उपाध्यक्ष कमल किशोर चौबे, कोषाध्यक्ष मोहन चंद आदि ने बधाई दिया व उन्हें सम्मानित किया।
