हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती टाउनशिप के अंबेडकर पार्क में समारोह पूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारत के इतिहास में जन्म लेनेवाले कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज में पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे एक महान समाज सुधारक और विधि विशेषज्ञ थे। जिन्होंने भारत के संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम सभी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ा सकते है। कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच सूजी का हलवा प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस मौके पर विनोद दुबे, मधुलता कुमारी, अनिल चौबे, सोना किशोर यादव, सुनील सिंह, संजय यादव, गणेश सिंह, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अजय सोनी, धनंजय साह, विमलेश यादव, रवि पाल, दयानंद प्रजापति, मनोज बैठा, सुदर्शन सिंह, लालू ठाकुर, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।