इस देश में बाबा साहेब का ही संविधान चलेगा : ई ओबैदुल्लाह

इस देश में बाबा साहेब का ही संविधान चलेगा : ई ओबैदुल्लाह

कांग्रेस ने भी मनायी बाबा साहेब की जयंती


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : शहर के सहिजना चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस के नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस के गढ़वा जिलाध्यक्ष ई ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जयंती मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने हम सभी को बहुत ही मजबूत संविधान दिया है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मंसा को कामयाब नहीं होने देंगे। इस देश में बाबा साहेब का ही संविधान चलेगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी, अलख निरंजन चौबे, उदय नारायण तिवारी, रामवृक्ष यादव, श्रीकांत तिवारी, योगेंद्र तिवारी सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media