गढ़वा से 45, रंका से 39 व श्री बंशीधर नगर से 31- कुल 115 शिकायत हुए प्राप्त
21 का ऑन स्पॉट निवारण, शेष थानों को रेफर
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : जिला के तीनों अनुमंडल क्रमशः गढ़वा रंका तथा श्री बंशीधर नगर में 16 अप्रैल 2025 को पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि यह चौथा आयोजन था। कहा कि गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत टाउन हॉल गढ़वा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। टाउन हॉल गढ़वा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी गढ़वा एवं अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान अपनी शिकायत लेकर तीनों अनुमंडल से आए हुए फरियादियों की स्थल पर ही शिकायत को सुना गया। साथ ही इसका निवारण भी किया गया। आज के कार्यक्रम में तीनों अनुमंडल से 115 शिकायत प्राप्त हुए। जिन में गढ़वा अनुमंडल से 45, रंका अनुमंडल से 39 एवं श्री बंशीधर नगर अनुमंडल से 31 शिकायत प्राप्त हुए। गढ़वा अनुमंडल से प्राप्त कुल 45 शिकायतों में से 20 शिकायत पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा सुना गया। जिनमें से सात शिकायतों का निवारण कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया। तीनों अनुमंडल से प्राप्त कुल शिकायतों में से 21 शिकायतों का कार्यक्रम स्थल पर ही निवारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निवारण के लिए संबंधित थाना को भेज दिया गया।

