गढ़वा के सरस्वती चिकित्सालय में पलामू प्रमंडल के पहले कंपोनेंट ब्लड बैंक का उद्घाटन

गढ़वा के सरस्वती चिकित्सालय में पलामू प्रमंडल के पहले कंपोनेंट ब्लड बैंक का उद्घाटन

प्लेटलेट्स व प्लाज्मा सहित रक्त के सभी चारों कंपोनेंट यहां पर हैं उपलब्ध

इसके लिए मरीज को अब नहीं जाना पड़ेगा रांची व बनारस



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
वीडियो एडीटर आकाश लोहार


गढ़वा : शहर के सुप्रसिद्ध अस्पताल सरस्वती चिकित्सालय में पलामू प्रमंडल का पहला कंपोनेंट ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। इस ब्लड बैंक में होल ब्लड की व्यवस्था रहेगी। शहर के सरस्वती चिकित्सालय में कंपोनेंट ब्लड बैंक की डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के लिए समृद्ध स्वास्थ्य व्यवस्था वहां के नागरिकों के लिए वरदान की तरह होता है। आज से सरस्वती चिकित्सालय में रक्त के चारों कंपोनेंट का उपलब्ध होना किसी वरदान से कम नहीं। उन्होंने इसके संचालक डॉक्टर संजय कुमार को धन्यवाद देते हुए कंपोनेंट ब्लड बैंक की सफलता की शुभकामनाएं दीं। सरस्वती चिकित्सालय के निदेशक सह संचालक डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि यहां रक्त के सभी चारों कॉम्पोनेंट उपलब्ध हैं। जिनके लिए मरीजों को रांची एवं बनारस भेजना पड़ता था। इस प्रकार इस कंपोनेंट ब्लड बैंक में खून के मामले में तमाम जीवन रक्षक सुविधा उपलब्ध हो गई है। कहा कि मरीज का प्लेटलेट्स 20000 तक कम हो जाने के बाद डॉक्टर से लेकर मरीज के परिजन तक परेशान हो जाते थे। मरीज को आनन फानन में बाहर भेजा जाता था। लेकिन उसका बचना संदेह के घेरे में रहता था। यहां प्लेटलेट्स, ब्लड प्लाज्मा सहित रक्त के चारों कॉम्पोनेंट उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर पातंजलि केसरी, डॉक्टर राजेश कुमार सहित शहर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर पातंजलि केसरी ने कहा कि माता गढ़ देवी की पावन धरती पर सरस्वती चिकित्सालय में आज सारी व्यवस्था के साथ ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। जिला में पहली बार सभी कंपोनेंट के साथ ब्लड बैंक की सुंदर व्यवस्था की गई है। इसके लिए उन्होंने सरस्वती चिकित्सालय एवं डॉक्टर संजय कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि उदार हृदय से इस ब्लड बैंक में रक्तदान करें। जिससे पीड़ित मानवता की समय से सेवा की जा सके। कंपोनेंट ब्लड बैंक के प्रभारी सूरज कुमार एवं उत्तम कुमार ने कहा कि मरीज को जिस तरह के ब्लड का डिमांड होगा यहां सब उपलब्ध होगा। इसी के लिए लोगों को रांची बनारस जाना पड़ता था। इस मौके पर डॉक्टर पातंजलि केसरी, डॉक्टर राजेश कुमार सहित शहर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, समाजसेवी दौलत सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त, मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, समाज सेविका अंजलि सोनी सहित काफी संख्या में लोग एवं चिकित्सालय के अधिकारी एवं तमाम स्टाफ उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media