राहुल गांधी के संघर्ष की देन है जातीय जनगणना : सत्य नारायण सिंह

राहुल गांधी के संघर्ष की देन है जातीय जनगणना : सत्य नारायण सिंह

संविधान को लाने एवं बचाने का श्रेय कांग्रेस को ही जाता है : ओबेदुल्ला हक अंसारी

कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


बिंदास न्यूज, गढ़वा : गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली (ज़िला स्तरीय) का आयोजन किया गया। यह रैली कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च कर इंदिरा गांधी चौक होते हुए बाबा भीम राव अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सभा में तब्दील हो गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए सत्य नारायण सिंह ने कहा किू देश के नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के लिए जिस तरीके से संघर्ष किया उसी संघर्ष की देन है कि केंद्र की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना कराने की लिए घोषणा किया। जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने संविधान को लागू करने का काम किया है तो संविधान को बचाने की भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी जाति जनगणना के लिए लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे। उसी की देन है कि आज देश में जाति जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने घोषणा की। वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी, कियामुद्दीन अंसारी, वेद प्रकाश, अक्षय राम, राजू नायक, जिला महासचिव सुशील कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान के साथ है। कांग्रेस पार्टी बाबा भीम राव अम्बेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलती है। एससी सेल के जिला अध्यक्ष मानिक राम ने कहा कि बीजेपी के लोग बाबा भीम राव अम्बेडकर को हमेशा अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो बाबा भीम राव अम्बेडकर को मान सम्मान दिया है। मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे, गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष उगेंद्र नाथ चौबे, मझिआंव प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, कांडी प्रखण्ड अध्यक्ष जवाहर राम, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, डंडई प्रखण्ड अध्यक्ष निजाम अंसारी, त्रिपुरारी सिंह, नगर प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंका प्रखण्ड अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, भडरिया प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत सिंह, धुरकी प्रखण्ड अध्यक्ष विमला देवी, जमाल अंसारी, लखन राम, नितेश राम, नसीम अंसारी, कुंदन राम, रत्न भारती, कुश सिंह खरवार इत्यादि मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media