झामुमो नेता रामनाथ तुरी के निधन पर शोकसभा का आयोजन

झामुमो नेता रामनाथ तुरी के निधन पर शोकसभा का आयोजन

नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


बिंदास न्यूज, गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामनाथ तुरी के निधन पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। रामनाथ तुरी लंबे समय से जिले की राजनीति में सक्रिय थे। वह पार्टी के मजबूत स्तंभ के साथ-साथ समाज के सशक्त नेता माने जाते थे। वह चिनिया पंचायत के मुखिया पद पर भी आसीन रह चुके थे। शोकसभा की अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभू राम ने की। उन्होंने कहा कि रामनाथ तुरी का जीवन संघर्षों और समाजसेवा में ही व्यतीत हुआ था। वे झारखंड आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ थे और हमेशा गरीबों, किसानों, दलित और शोषित-वंचित वर्ग की आवाज बनकर सामने आए। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है जिसे पूरा करना कठिन है।

सभा में अन्य नेताओं ने भी उनके योगदान को याद किया और कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के पश्चात जिला कमेटी के सदस्यों ने चिनिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर रामनाथ तुरी के मृत शरीर पर पार्टी का झंडा लगाकर अंतिम विदाई दिया तथा उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, धीरज दुबे, नितेश सिंह, अरविंद यादव, रामसागर यादव, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, सरवन सिंह खरवार, चंदन जायसवाल, चंदन पासवान, आशीष अग्रवाल, मनोज तिवारी, फुजैल अहमद, सूर्य प्रकाश सुड्डू, कामेश्वर चौधरी, आराधना सिंह, गुलाम हुसैन, रितेश तिवारी, जितेंद्र दुबे, मनीष कमलापुरी, अमरनाथ पांडेय, इसराइल खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media