भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक कर लिया समर्थन
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा : भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में मेराल के अरंगी में एक देश एक चुनाव को लेकर किसानों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने एक देश एक चुनाव के लिए एक स्वर में समर्थन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि एक देश एक चुनाव राष्ट्रहित में जरुरी है। इससे देश में विकास की गति तेज होगी। समय और पैसा का बचत होगा। जिससे तरक्की की राह में भारत सबसे आगे रहेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव 1952, 1957, 1962 व 1967 में एक साथ कराए गए थे। उन्होंने कहा कि 1983 में चुनाव आयोग ने भी एक साथ चुनाव कराए जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद विधि आयोग ने भी 1999 की अपनी 170 वीं रिपोर्ट में इस विचार को दोहराया था। पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है जो पुरी तरह देशहित में लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने हैं भारत लगातार प्रगति कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री भारत को हर मामले में सशक्त बना रहें हैं। जिसमें एक देश एक चुनाव लागू होने से भारत और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में हर तरह का चुनाव जब एक साथ होगा तो बाकी समय सभी जनप्रतिनिधि मिलकर देश के उत्थान के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे। जिससे देश आगे बढ़ेगा। प्रथम चरण में जब लोकसभा विधानसभा चुनाव एक साथ होगा तो जनता को प्रशासनिक समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंगद कुमार, बलराम महतो, रामा प्रसाद बिंद, हरिओम प्रसाद महतो, जीतन महतो, मुस्लिम अंसारी, विजय कुमार कुशवाहा, लालदीप मेहता, संजय कुशवाहा, दिलीप कुमार, एस कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश कुमार, अखिलेश कुशवाहा, लव कुमार कुशवाहा, रामस्वरुप महतो, विजय, लखन कुमार, संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।