पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा

चार लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका के रहने वाले थे। वहीं, एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

दरअसल, मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका से एक बारात सतबरवा थाना क्षेत्र में जा रही थी। इसी क्रम में पलामू के तरहसी थाना के बेदानी मोड़ के पास रात को यात्रियों से भरी बस और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। सड़क हादसे के बाद तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका के विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और विकेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं’: नीरज कुमार सिंह, प्रभारी, टीओपी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media