दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
भाजपा गढ़वा के द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर चिनिया मोड़ पर स्थापित प्रतिमा पर सभी लोगो के द्वारा माल्यार्पण किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोककल्याण की प्रतीक ‘लोकमाता’ देवी अहिल्याबाई होल्कर थीं। उनकी जयंती पर कोटिशः वंदन और श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि उनका जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्वितीय प्रकाश स्तंभ है। जो युगों-युगों तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, आदर्शों और कार्यों का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज की महिलाएं एवं आम नागरिकों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।उनके जैसी दृढ़इच्छा रखने की जरूरत है। समाज में लोगो को सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, मीना गुप्ता, पार्वती सिंह, भाजपा नेता रिंकू तिवारी, मुरलीश्याम सोनी, डॉ पातंजलि केसरी, मुन्ना तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, मनीष गुप्ता, विनोद तिवारी, मिथिलेश तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रूपू महतो, अरविंद पटवा, विशाल गुप्ता, संतोष कश्यप, कंचन पांडेय, ओमप्रकाश दास, नौशाद आलम, प्रमोद शुक्ला आदि उपस्थित थे।