विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में लिया गया संकल्प

नदियों एवं जलाशयों के प्रति सामूहिक रूप से प्रकट की गई कृतज्ञता

एक वर्ष तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर “दानरो महोत्सव” शीघ्र



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज गढ़वा


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को दानरो सहिजना छठ घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में कई सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूकता बनाना है। इस कार्यक्रम में वाराणसी अस्सी घाट तथा रांची से पुरोहितों ने अनुष्ठानिक विधि से मनोहारी अंदाज में गंगा आरती संपन्न करायी। उक्त कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। कार्यक्रम में बूढ़े, बच्चे, स्त्री, पुरुष सभी की सहभागिता रही। लोगों को गंगा आरती, शिव तांडव स्तोत्र, अच्युतम केशवम आदि कई प्रस्तुतियों ने मंत्र मुग्ध कर दिया।

दानरो संरक्षण का लिया संकल्प: अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी गढ़वा वासियों से अपील करते हुए गंगा आरती में पहुंचे नागरिकों को दानरो नदी के संरक्षण का संकल्प दिलाया। सभी ने प्रतिबद्धता प्रकट की कि सभी गढ़वा वासी मिलकर न तो स्वयं इस नदी को प्रदूषित करेंगे न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे।

“दानरो महोत्सव” का जल्द होगा आगाज: एसडीएम ने बताया कि स्थानीय संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की मदद से जल्द ही “दानरो महोत्सव” के नाम से एक वृहत जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसके तहत दानरो नदी के उद्गम से लेकर इसके आखिरी प्रवाह तक रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में नदी संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। महोत्सव की इस श्रृंखला में न केवल नदी की स्वच्छता, नदी तट पर वृक्षारोपण, अतिक्रमण बल्कि अवैध बालू उठाव आदि को लेकर भी ग्राम स्तर पर निगरानी दल गठित किए जाएंगे। उन्होंने गढ़वा के लोगों से अपील की कि यह शहर और जिला आप का है। यहां के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित और सुरक्षित रखना आप सभी का नैतिक दायित्व है। इसलिए इस अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।

बनारस और रांची से आए पुरोहित और कलाकार: संजय कुमार ने बताया कि इस पर्यावरणीय सांस्कृतिक आयोजन में वाराणसी तथा रांची से आये पुरोहित और कलाकारों ने भाग लिया। वाराणसी अस्सी घाट से रोहित दीक्षित, ऋषि शुक्ला, अमन दुबे, गौरव दीक्षित, भोला मिश्रा व धीरज मिश्रा ने भाग लिया। जबकि रांची के सुप्रसिद्ध कलाकार पीयूष पाठक की अगुवाई में विजय पाठक, कमल मिश्रा व राजन पांडेय ने भाग लिया। इन सभी पुरोहित/ कलाकारों ने गढ़वा के श्रद्धालुओं की प्रशंसा की कि इस आयोजन को सभी ने शुरू से अंत तक पूरे मनोयोग पूर्वक शांति से देखा और सुना।

कई संस्थानों की रही सहभागिता: उक्त कार्यक्रम में छठ सेवा समिति सहिजना, आरपी नर्सिंग स्कूल, गायत्री परिवार, पर्यावरण परिवार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा मानस मंडली, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल आदि की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी जितेंद्र सिन्हा की अगुवाई में छठ सेवा समिति के संजीत सिन्हा, अजीत सिन्हा, सत्यनारायण सिन्हा, शशिकांत दुबे, मनोज पाठक, राजू चंद्रवंशी, सौरभ सिन्हा बिट्टू, आनंद सिन्हा, आलोक, नीरज, नवनीत शुक्ला, सत्येंद्र पाल, चुन्नू तिवारी, मिथुन चंद्रवंशी, विकास दुबे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाजसेवी डॉ पातंजलि केसरी एवं बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजय सोनी की कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। गायत्री परिवार से वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, शोभा पाठक, अनीता देवी, ममता तिवारी, सुनंदा दुबे, मीनू कमलापुरी, पर्यावरण परिवार से नितिन तिवारी मनोज पाठक, मनोज द्विवेदी, अलख द्विवेदी आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान सुंदरकांड मानस मंडली गढ़वा की पूरी टीम शुरू से लेकर अंत तक जमी रही। उपरोक्त के अलावा पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा अनिता दत्त, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, पूर्व पार्षद रश्मि सिंहा, दयाराम पांडे, सुशीला पांडेय, द्वारिका पांडे, नीरजा पांडेय, आर्यन पांडेय, अनन्या पांडेय आदि समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media