विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने किया पौधरोपण

पौधे लगाकर दिया जागरूकता का संदेश



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


विश्व पर्यावरण दिवस पर आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पौधारोपण के पश्चात उपायुक्त ने आमजनों से भी अपील किया कि वह भी पौधारोपण अवश्य करें एवं अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखें। जिससे गढ़वा जिला को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 05 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 05 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गढ़वा जिला अंतर्गत सभी अमृत सरोवरों पर सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media