एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के टंडवा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, विनय कुमार चौबे, संजय कुमार ठाकुर, टिंकू गुप्ता, अरविंद तूफानी, सत्येंद्र सोनी, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, अनिल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदूषण चरम पर है इसको रोकने के लिए पौधारोपण करना बहुत ज़रूरी है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि हर किसी को पौधारोपण करना चाहिए। आम जनता हर शुभ कार्य में भी पौधा लगाएं तो बहुत बड़ा काम हो सकता है। कहा कि विश्व मानवता ही नहीं समस्त प्राणी जगत एवं वनस्पति जगत खतरे में है। ग्लोबल वार्मिंग दुनिया को लगातार चुनौती दे रहा है। इसका सामना करने का एकमात्र उपाय सघन वृक्षारोपण है। वृक्ष ही बादल को आकर्षित करके पानी बरसाते हैं। आज अनियमित वर्षा के शिकार हम सभी लोग पौधारोपण के बाद जल संरक्षण के महायज्ञ में जुट जाएंगे। तब जाकर सबकी रक्षा एवं सब का पालन पोषण ढंग से हो सकता है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदूषण चरम पर है इसको रोकने के लिए पौधारोपण करना बहुत ज़रूरी है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि हर किसी को पौधारोपण करना चाहिए। आम जनता हर शुभ कार्य में भी पौधा लगाएं तो बहुत बड़ा काम हो सकता है। कहा कि विश्व मानवता ही नहीं समस्त प्राणी जगत एवं वनस्पति जगत खतरे में है। ग्लोबल वार्मिंग दुनिया को लगातार चुनौती दे रहा है। इसका सामना करने का एकमात्र उपाय सघन वृक्षारोपण है। वृक्ष ही बादल को आकर्षित करके पानी बरसाते हैं। आज अनियमित वर्षा के शिकार हम सभी लोग पौधारोपण के बाद जल संरक्षण के महायज्ञ में जुट जाएंगे। तब जाकर सबकी रक्षा एवं सब का पालन पोषण ढंग से हो सकता है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media