देवेश बना दिल्ली भाजपा का प्रवक्ता
आशुतोष रंजन
गढ़वा
जब राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल की आवाज बुलंद होने लगे तो समझ लीजिए पलामू ने हुंकार भरी है। पलामू के लहलहे के लाल देवेश तिवारी ने दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता की कमान संभाल जिले को गौरवान्वित किया है। भाजपा की दिल्ली प्रदेश कमिटी ने पूर्वांचल मोर्चा के मुद्दों के साथ आवाम की आवाज बनने का देवेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत देशबंधु महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर विराजमान रह चुके देवेश तिवारी को पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा के टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता के अलावा वर्ष 2016 से ही दिल्ली विश्वविद्यालय में अपना परचम लहरा चुके देवेश संसदीय कार्य समेत कई पदों पर रहकर अल्प आयु में ही दिल्ली में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। भाजपा की अंगीभूत पूर्वांचल मोर्चा का दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर देवेश तिवारी ने पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा,संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,लोकप्रिय सांसद और भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी और वर्तमान भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी को इस जिम्मेदारी के काबिल समझने पर धन्यवाद ज्ञापन किया है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि जो दायित्व मिला है उसका श्रद्धा और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही पूर्वांचल के हित को मजबूती देने का संकल्प दोहराया।
Total view 1041
RELATED NEWS