मैं शपथ लेता हूं कि...
आशुतोष रंजन
गढ़वा
भाजपा की सत्ता का कर के अंत,सीएम बने हेमंत",जी हां 2014 से 2019 तक झारखंड में सत्तासीन रही भाजपा सरकार का गठबंधन नेता के रूप में अंत कर हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बन गए,आज उन्होंने राज्य के ग्याहरवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली,उनके साथ गठबंधन धड़ा यानी कांग्रेस के दो रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम और साथ ही राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली,इस मौके पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ साथ देश के कई बड़े कद्दावर नेता और साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,बाबूलाल मरांडी और मधुकोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Total view 1236
RELATED NEWS