DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण
![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने गुरुवार देर शाम नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जनता दरबार में प्राप्त शिकायत के आलोक में की गई, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में कुल 6 वृद्धजन निवासरत पाए गए। जिनमें 2 महिलाएं एवं 4 पुरुष शामिल हैं। डीएसडब्ल्यूओ ने सभी बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। पूछताछ में सभी वृद्धजनों ने भोजन, आवास, चिकित्सा एवं देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने की बात कही।
इस अवसर पर डीएसडब्ल्यूओ ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां निवासरत सभी बुजुर्ग संतुष्ट पाए गए। साथ ही आश्रय गृह संचालक को निर्देश दिया गया कि बुजुर्गों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने हेतु दैनिक दिनचर्या चार्ट तैयार कर आश्रय गृह में प्रदर्शित किया जाए।
निर्देशानुसार तैयार किए जाने वाले दैनिक चार्ट में सुबह 5:30 बजे जागरण से लेकर रात 9:00 बजे विश्राम तक की गतिविधियों का समय निर्धारित रहेगा। ताकि बुजुर्गों को नियमित एवं स्वस्थ जीवनशैली मिल सके। इसके अतिरिक्त आश्रय गृह भवन में आवश्यक रिपेयरिंग कार्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों की देखभाल एवं कल्याण को लेकर निरंतर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

☎️📞✉️
पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112
झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502
झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901








