रविवार की छुट्टी में भौंराहा जंगल पहुंचे एसडीएम

रविवार की छुट्टी में भौंराहा जंगल पहुंचे एसडीएम

आदिम जनजाति कोरवा परिवारों के बीच बांटे चप्पल-जूते


सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार मेराल प्रखंड के भौंराहा जंगल स्थित कोरवा आदिम जनजाति बस्ती पहुंचे। घने जंगलों के बीच शहर से काफी दूर बसे इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरवा परिवार निवास करते हैं।

बच्चों से बुजुर्गों तक 35 लोगों को मिली सहायता: भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल जूते उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 35 लोगों के बीच चप्पल, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान वहां निवासरत परिवारों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राशन, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी: एसडीएम ने मौके पर मौजूद परिवारों से बातचीत कर उनकी दैनिक जरूरतों, राशन उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य सरकारी सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को इन जरूरतमंद परिवारों की न्यूनतम आवश्यकता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इस दौरान अनिल कुमार, रविंद्र कुमार पासवान, जैनुल अंसारी, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media