गढ़वा विधानसभा में अब तक 77 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
सभी बीएलओ कल शनिवार को अपने अपने बूथ पर रहेंगे मौजूद : एसडीएम
![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की तैयारियों के क्रम में 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 77 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन मतदाताओं की किसी कारणवश अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है, उनकी जानकारी भी 23 मई से संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।
सदर एसडीएम सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित सूची का अवलोकन अवश्य करें। मतदाता यह भी जांच कर सकेंगे कि उनका या उनके किसी परिजन का नाम किसी अन्य मतदान केंद्र की सूची में तो दर्ज नहीं है।
उन्होंने बताया कि झारखंड में सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 1 अक्टूबर 2026 को आधार तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।







