अनाज घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किया जाएगा उग्र आंदोलन : रीतेश

अनाज घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किया जाएगा उग्र आंदोलन : रीतेश

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज़, गढ़वा

 

गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में गरीब जनता का अनाज लूटा जा रहा है। गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में गरीब जनता के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज  खुलेआम लूटा गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए अन्न योजना चलाया जिसका लाभ गरीबों को मिलता है। लेकिन झामुमो सरकार  भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में गरीब जनता के अनाज को लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के मेराल से लेकर केतार तक करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। जनता के अनाज को खुलेआम लूटा गया। इतना तय है कि बिना सरकारी  संरक्षण के इतनी बड़ी लूट संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में अनाज घोटाले की गहनता से जांच कराए। इसका जड़ आखिर कहां तक फैला हुआ है। उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना में घोटाला झामुमो सरकार में हो रहा है। अगर हेमंत सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है तो उन्हें अनाज लूट मामले में सीबीआई जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे हुए मंत्री मुख्यमंत्री गढ़वा जिले में हो रहे अनाज घोटाले पर  मौन हैं। इससे साबित होता है कि हेमंत सरकार गरीब विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के उत्थान के लिए योजना चलाए हैं। लेकिन झारखंड में हेमंत सरकार लूट का कारोबार चला रही है। अगर ठीक से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो गरीब जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media