जल्द होगा खुलासा: अवध कुमार यादव


आशुतोष रंजन
गढ़वा

होली गुजरने के बाद भी खुमारी में डूबे हुए झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय के लोग आज दोपहर उस वक्त सकते में आ गए जब यह जानकारी हुई की एक महिला का शव उसके घर में ही संदिग्ध हालात में पाया गया,कहां और किस महिला के शव की बरामदगी हुई आइए आपको इस ख़बर के ज़रिए बताते हैं।

क्या पुष्पा की हत्या हुई.?:- जिला मुख्यालय के चीनिया रोड स्थित नेहरू नगर स्थित एक घर में पुष्पा देवी नामक महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया,बिहार के गया जिला अंतर्गत केवड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी अपने भतीजा प्रिंस के साथ रहा करती थी,शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे प्रिंस ने बताया की निःसंतान चाची पुष्पा देवी को वो अपने साथ ही रखा करता था,गुजरे एक सप्ताह बाद जब वो देर शाम गढ़वा लौटा तो उसने चाची के मोबाइल पर फोन किया,फोन नहीं उठाए जाने की सूरत में वो अपने दोस्त के घर चला गया,रात गुजरने के बाद वो आज सुबह सवा दस बजे के लगभग जब घर पहुंचा तो देखा कि चाची का कमरा बाहर से बंद है,दरवाजा खोलने के बाद उसने देखा की उसकी चाची का शव बेड के नीचे पड़ा हुआ है,आवाक प्रिंस द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,सूचना पा कर पहुंची शहर थाना पुलिस द्वारा शव बरामद करते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया,घटना की जानकारी होने के बाद लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं,जहां एक तरफ़ लोग यह कहते सुने जा रहे हैं की क्या घरेलू विवाद में हत्या की गई या किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया.?

जल्द होगा खुलासा: – उधर सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव द्वारा शहर थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ घटना स्थल का जायज़ा लिया गया,साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया,जानकारी देते हुए अवध कुमार यादव ने बताया की एसपी अंजनी कुमार झा से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई,पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है,जल्द ही खुलासा होगा।