लोग झूठे वादों के साथ नहीं मिथिलेश के सच्चे इरादे के साथ हैं: मंत्री


आशुतोष रंजन
गढ़वा

मेराल के हासनदाग में रविवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में करीब 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा,बसपा,राजद आदि दलों को छोड़कर लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष रामाशीष राम सहित रेजो,हासनदाग,देवगाना, कजराठ,करकोमा,गेरूआ,बाना, दुनुखांड़,पपरवा,भिखही, कोरवाडीह,पेशका,चामा, दुलदुलवा आदि गांव के कई पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से विभिन्न दलों के कार्यकर्ता,पदाधिकारी सहित पूर्व मुखिया दुखन चौधरी,राजबलि चौधरी,मानदेव बैठा,करीब अंसारी,राजेंद्र चौधरी,कामेश्वर चौधरी,अनिल चौधरी,शिवकुमार चौधरी,शिवनाथ चौधरी,प्रेम चौधरी,रामनरेश पासवान, राजदेव सिंह,संजय कुमार,मुनर साव,आशा देवी,राधिका देवी,रीता देवी,द्वारिका चौधरी, तेतरी चौधरी,शंभु चौधरी,बबीता देवी,ज्ञान्ति देवी,सबीता देवी,राजदेव ठाकुर,भोला सिंह, अनिता देवी,शांति देवी,सोनी देवी,रामनाथ चौधरी,विजय चौधरी,संतोष कुमार,अनिता भारती,वंदना कुमारी,शारदा देवी एवं रीमा देवी सहित काफी संख्या में लोगों का नाम शामिल है।

लोग झूठे वादों के साथ नहीं मिथिलेश के सच्चे इरादे के साथ हैं: – शिलान्यास के उपरांत उक्त स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता अब अच्छी तरह जान चुकी है कि विकास कार्य क्या और कैसे होता है। झारखंडी जनमानस की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर जिले भर में लोग काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। कहा कि जिस गति से लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं,आने वाले समय में विपक्षी दल पूरी तरह से कार्यकर्ता विहीन हो जायेंगे।