मंत्री ने किया विभिन्न भंडारा का उद्घाटन


आशुतोष रंजन
गढ़वा

रामनवमी के मौके पर गढ़वा में आयोजित विभिन्न संघों के भंडारा का उद्घाटन गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया। मंत्री ने गुरुवार को फीता काटकर,दीप जलाकर एवं भगवान श्रीराम को भोग लगाकर भंडारा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महाप्रसाद भी ग्रहण किया।

बहुत पुनीत कार्य है भंडारा का आयोजन: – उद्घाटन के मौके पर मंत्री श्री ने कहा कि भंडारा का आयोजन बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। गढ़वा में झुग्गी झोपड़ी दुकानदार संघ,युवा शक्ति संघ, नरगिर आश्रम राम कथा पूजा समिति सहित कई संगठनों ने अपने अपने स्तर से भंडारा का आयोजन किया है। यह आयोजन अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरक एवं मिसाल है। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में भाग लेने के लिए आयोजन समिति की ओर से मौका दिया जाता है। इन सभी आयोजन समितियों का मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में सभी पर्व त्योहार सभी धर्म समुदाय के लोग मिलकर आपसी एकता एवं सद्भाव के साथ मनाते हैं। गढ़वा की एकता एवं अखंडता एक मिसाल है। हमारा देश अनूठा है। यहां विविधता में एकता एवं सद्भावना है। उन्होंने माता रानी और भगवान श्री राम से गढ़वा एवं झारखंड सहित पूरे देश में एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यहां कदम-कदम पर विभिन्न क्लबों के लोग भंडारा का आयोजन करते हैं। ऐसे आयोजनों में मैं हमेशा अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करते हुए शामिल रहता हूं। कहा कि हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। इससे पूरे देश में अखंडता,एकता,शांति एवं सद्भाव बना रहे।

ये भी रहे मौजूद: – मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ अवध कुमार यादव,झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,सचिव मनोज ठाकुर,पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त,नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार,विधायक प्रतिनिधि सह श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू,युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष अमित रंजन,वेद प्रकाश पटवा, सन्नी केशरी,फुजैल अहमद, अशोक मद्धेशिया,मिंटू मद्धेशिया, अंतु दास,शंकर प्रसाद केशरी, झुग्गी झोपड़ी दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनोज मेहता,पप्पू कश्यप,श्याम किशोर तिवारी, दिनेश साह,मो.आफताब आलम, नरगिर आश्रम राम कथा पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल,विनोद प्रसाद,संजय सिंह,भरत केशरी,नितेश कुमार, अरविंद पटवा,सुदर्शन मेहता,गुडू हरी,रविन्द्र पटेल,दीनानाथ बघेल, धर्मनाथ झा,जयशंकर बघेल, सोनू बघेल,गौतम चंद्रवंशी, आकाश बघेल,सांतनु केशरी, मुन्ना बघेल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।