गढ़वा के सुख समृद्धि की कामना की


आशुतोष रंजन
गढ़वा

राजनीति वो क्षेत्र है जिसके बारे में कहा जाता है लोग पद पर आने से पहले मंदिरों में लगातार माथा टेकते हैं,लेकिन पद पर आसीन होने के बाद वो मंदिर के रास्ते पर जाना भी मुनासिब नहीं समझते,पर उन पद पर काबिज़ राजनेताओं में से एक राजनेता ऐसा भी है जिनके द्वारा मंदिर उस वक्त भी जाया जा रहा था जैसा आज वो पद पर रहने के साथ साथ अति व्यस्त रहने के बावजूद भी जाया करते हैं,हम बात यहां गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की कर रहे हैं,जो या तो अपने विधानसभा क्षेत्र में रहें या यहां से बाहर नियमित रूप से मंदिर जाना नहीं भूलते,जहां पहुंच वो ख़ुद से ज्यादा अपने क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आवे इसकी कामना करते हैं,जैसा की उन्होंने तब किया जब वो कल रामनवमी के मौके पर गढ़वा स्थित मां काली मंदिर एवं मां गढ़देवी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना किया। उन्होंने पूजा अर्चना कर गढ़वा के सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंत्री ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श को सभी को अपनाना चाहिए। भगवान राम के राज्य में किसी को किसी से कोई बैर नहीं था। सभी जीव,जंतु,मानव सुख,शांति पूर्वक एक साथ मिलकर रहते थे। आज हमारा देश भारत भी विविधता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भगवान श्री राम के आदर्श को दर्शाता है।

इन्होंने भी लिया आशीर्वाद: – मंत्री के साथ सरकारी अधिवक्ता परेश तिवारी,झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,सचिव मनोज ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू,जितेंद्र सिन्हा,पूरन तिवारी,आशुतोष पांडेय,प्रियम सिंह,आशीष अग्रवाल,नवीन तिवारी,अमित कुमार सिंह,अभिषेक धर दुबे,राजा सिंह,गुंजन दुबे,मुन्ना सिंह,रेखा चौबे,आराधना सिंह,चंदा कुमारी,रेखा पाठक सहित कई लोगों ने मां गढ़देवी से आशीर्वाद लिया।