मंत्री ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन


आशुतोष रंजन
गढ़वा

झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमेटी द्वारा पवित्र रमजान के मुबारक मौके पर गुरुवार की संध्या गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। मंत्री ने रोजेदारों को भोजन करा कर रोजा खुलवाया।

काफ़ी महत्वपूर्ण है रमज़ान का महीना: – मौके पर मंत्री ने कहा कि अपना देश गंगा,जमुनी तहजीब की मिसाल है। इस प्रकार के आयोजन से आपसी एकता,भाईचारा एवं सद्भावना मजबूत होती है। यहां हिंदू, मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी भाई भाई हैं। देश की एकता,अखंडता अक्षुण्ण बना रहे इसी उद्देश्य के साथ इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। कहा कि हमारा देश एक था,एक है और एक रहेगा। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है। इसमें लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में अल्लाह की इबादत करने से लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इफ्तार स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में एक महत्वपूर्ण भोजन है। इसका आध्यात्मिक अर्थ और महत्व भी है। इफ्तार के समय,अल्लाह उन लोगों के लिए विशेष दया और प्रेम दिखाता है जो उपवास कर रहे हैं,और विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिन्होंने इफ्तार के समय दूसरों के लिए भोजन उपलब्ध कराया है। पैगंबर ने कहा था जो कोई भी उपवास तोड़ने वाले को खिलाता है, वह उपवास करने वाले के इनाम से कुछ भी कम किए बिना उसके समान इनाम अर्जित करेगा।

इन्होंने ने भी किया शिरकत: – इफ़्तार में डीसी शेखर जमुआर,एसडीओ राज महेश्वरम,एसडीपीओ अवध कुमार यादव,सीओ मयंक भूषण, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर,मदनी खान, भवनाथपुर जिप सदस्य रजनी शर्मा,शरीफ अंसारी,आशुतोष पांडेय,नवीन तिवारी,जितेंद्र सिन्हा,दिलीप गुप्ता,नीलू खान, कंचन साहू,जिप अध्यक्ष शांति देवी,नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, अनिता दत्त,रेखा चौबे, ओबैदुलाह हक अंसारी,अरविंद तूफानी,डा. यासीन अंसारी, डा.असजद,ताहिर अंसारी,फरीद खान,विनोद चंद्रवंशी,सनी चंद्रवंशी,पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा,सचिव सानू सिद्दीकी सहित काफी संख्या में रोजेदार सहित अन्य लोग शिरकत किए।