गढ़वा भाजपा को सांगठनिक मंत्र दे गए संगठन मंत्री


आशुतोष रंजन
गढ़वा

राजनीतिक पार्टियों द्वारा तभी कोई नई रणनीति बनाई जाती है और नए कार्यक्रम की शुरुआत की जाती है जब नज़दीक में चुनाव होना होता है,लेकिन एक भाजपा ही वो राजनीतिक पार्टी है जिसके द्वारा पांचों साल लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं,बूथ स्तर से ले कर गांव,पंचायत,प्रखंड और जिला के साथ साथ राज्य स्तर पर कार्यक्रम किए जाते रहते हैं,जिसका मक़सद मात्र एक होता है संगठन और पार्टी कैसे पूरी तरह सशक्त हो,इसी कड़ी में कल यानी बुधवार को भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में उत्सव गार्डन में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया,बैठक की शुरुआत वंदे मातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया,दो सत्रों में बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,भाजपा मंडल अध्यक्ष,पुर्व के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जब बूथ होगा मज़बूत,तब पार्टी होगी मजबूत: – बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं,संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा,उन्होंने कहा कि भाजपा में पुर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता मिलकर संगठन से लोगों को जोड़ने का काम करें,जब बुथ मजबूत होगा तो पार्टी मज़बूत होगी,इस मुल मंत्र के साथ कार्यकर्ता को काम करना होगा,2024 में भाजपा केंद्र से लेकर राज्य तक पुनः पुर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

हर जगह भाजपा की जीत सुनिश्चित है: – जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि गढ़वा जिला में बुथ स्तर पर संगठन पुरी तरह मजबुत है,मंडल से लेकर बुथ स्तर तक कार्यकर्ता लोगों को पार्टी से जोड़ने में लग जाएं,उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में हर जगह भाजपा की जीत सुनिश्चित है,मंच का संचालन जिला महामंत्री संतोष दूबे ने किया।

ये भी रहे मौजूद: – बैठक में मुख्य रूप से पलामू सांसद बीडी राम,पुर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,पुर्व सांसद बृजमोहन राम,पुर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलख नाथ पांडेय,लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा,जवाहर पासवान,ईश्वर सागर चंद्रवंशी ,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे,राजीव रंजन तिवारी,जिला महामंत्री विकास स्वदेशी,महेंद्र सिंह,जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी संजीत तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे,अनिता गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,मीना गुप्ता,अंजली गुप्ता,रामाशीष तिवारी,विकास तिवारी,अविनाश पासवान,सुरेन्द्र विश्वकर्मा,कैलाश कश्यप,जितेन्द्र दीक्षित,लक्ष्मीकांत पांडेय,ठाकुर प्रसाद महतो सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।