कुदाल से पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुदाल से पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतवाडी जंगल में छिपा हुआ था हत्यारा पति



दिवंगत आशुतोष रंजन


वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


शराब पीने से मना करने पर पति के द्वारा कुदाल से पत्नी को खाप दिया गया। चार कुदाल पत्नी के माथे एवं गले पर वार करके पति राम जन्म सिंह के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई थी। काफी मशक्कत एवं मेहनत करने के बाद हत्यारे पति की खोज में दिन रात एक कर रही रंका थाना की पुलिस ने आखिरकार रामजन्म सिंह को सतवाडी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। यह घटना रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव के गोता टोला की है। पिछले गुरुवार को पत्नी बेबी देवी के द्वारा शराब पीने से मना करने पर तड़के 3:00 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। पिछले दिन की मजदूरी के ₹1000 रामजन्म सिंह ने शराब पीने में खर्च कर दिया था। बेबी देवी शिक्षित महिला थी जो बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर सदैव पति को शराब पीने से मना करती थी। उस दिन ₹1000 शराब की बैठकी में उड़ा देने को लेकर पत्नी काफी क्रोधित थी एवं पति को कभी भी शराब पीने से मना कर रही थी। इसी पर आग बबूला होकर शराबी पति राम जन्म सिंह ने कुदाल से अपनी पत्नी बेबी देवी को खाप दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि बेबी देवी के सिर पर कुदाल से चार बार काटने का घाव था। पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह तथा इस केस की अनुसंधान पदाधिकारी सुहासिनी सोरेन अभियुक्त को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रहे थे। इसी बीच रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह को पता चला कि हत्यारा पति जंगल में घूम रहा है। पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल जंगल में दबिश देकर हत्यारे पति रामजन्म सिंह को पकड़ लिया। रंका एसडीपीओ ने कहा कि रंका पुलिस ने बिना देरी किए 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को धर दबोचने का कारनामा कर दिखाया है। अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले का रंका थाना कांड संख्या 38/25 के तहत अनुसंधान किया जा रहा है।


शराब पीने से मना करने पर कर दी पत्नी की हत्या :- मृतका बेबी देवी पलामू जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत करसो गांव निवासी बलराम सिंह की बेटी थी। जिसकी शादी भलुआनी गांव के गोता टोला निवासी तेजू सिंह के पुत्र राम जन्म सिंह के साथ हुई थी। मृतका पढ़ी-लिखी एवं काफी समझदार लड़की थी। राम जन्म मजदूरी करके पैसे लाता तो वह हिसाब से खर्च करने का दबाव बनाती थी। बावजूद इसके वह पैसे को शराब में उड़ा देता था। इस बात को लेकर बेबी देवी हमेशा काफी चिंतित रहा करती थी। होली का बाजार करने के लिए बुधवार को पति-पत्नी गढ़वा भी आए थे। जहां से वे शाम को घर लौटे थे। पत्नी शराब पीने को लेकर बराबर मना करती थी। यह बात रामजन्म को बहुत बुरी लगती थी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media