स्टेट बैंक में नीचे से ऊपर तक जुटी महिलाओं की भीड़

स्टेट बैंक में नीचे से ऊपर तक जुटी महिलाओं की भीड़

मईंयां सम्मान योजना में 3 माह का पैसा नहीं आने पर बैंकों में मची अफरा तफरी



दिवंगत आशुतोष रंजन


वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


झारखंड सरकार की मईंयां सम्मान योजना के पीछे आधी आबादी बहुत परेशान है। उनका सारा दिन ब्लॉक, बैंक व सीएसपी का चक्कर लगाते बीत रहा है। इसका फॉर्म भरते समय भी उनके साथ ऐसा ही वाक्या गुजरा था। शुरू में ऑनलाइन नहीं होने के कारण घर का काम धंधा व रोपनी में मजदूरी छोड़कर वे बिना खाए पिए हफ्तों प्रज्ञा केंद्र व सीएसपी में बैठी रहीं थीं। उधर उनका पैसा आया। लेकिन इधर हजारों महिलाओं का 3 महीने का पैसा नहीं आया। जबकि आजू बाजू में एक एक महिला को एकमुश्त 7500 रुपए आया देखकर वंचित महिलाओं के तन मन में आग लगी है। कब कहां कैसी हालत है आइए एक बानगी के रूप में इस कहानी में हम आपको दिखाते हैं। जिले के कई प्रखंडों में मईंयां सम्मान योजना में आधे से अधिक महिलाओं का नाम कटने व पैसा नहीं आने पर उनमें सरकार व सिस्टम के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय बैंकों में अपनी राशि का पता करने के लिए इन दिनों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान बैंकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहता है। यही नहीं प्रखंड कार्यालयों में भी महिलाओं की भीड़ का प्रतिदिन आना-जाना लगा हुआ है। जब उन्हें प्रखंड कार्यालय में उनका नाम कटा या नहीं कोई पता नहीं चल रहा है तो वह सीधे बैंकों व सीएसपी का रुख कर रही है। वहां जाकर वे काफी परेशान हो रही हैं। इस दौरान बैंक के रेगुलर ग्राहक भी परेशान देखे जा रहे हैं। उनका कहना है कि खाते में राशि आयी कि नहीं यह देखने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। जिस कारण वह अपने राशि का लेनदेन भी नहीं कर पा रहे हैं।

इस संबंध में पूछने पर मझिआंव प्रखंड की बीडीओ कनक ने बताया की महिलाओं की भीड़ यहां भी आ रही है। लेकिन मईंयां सम्मान योजना का पोर्टल प्रखंड में खुल ही नहीं रहा है। इसलिए वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। महिलाएं जिला में सामाजिक सुरक्षा विभाग से पता कर सकती हैं। राज्य में सब जगह यही स्थिति है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media