2024 के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी: ओमप्रकाश
आशुतोष रंजन
गढ़वा
भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई,उक्त बैठक में नेताओं ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
2024 के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी: – बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिलता है,भाजपा ने देश के बड़े से बड़े पदों पर महिलाओं को बैठाने का काम किया है,दुसरे दलों में तो महिलाओं को सम्मान मिलता ही नहीं है,उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी,इस खातिर महिला मोर्चा को सशक्त बनाने की आवश्यकता है,वैसे भाजपा कार्यकर्ता सालों भर चुनावी तैयारियों में लगे रहते हैं,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


महिलाओं के लिए संघर्ष कर रही है मोर्चा: – महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा जिला प्रभारी रुपा सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा जिला से लेकर प्रदेश तक महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है,वर्तमान झामुमो सरकार ने महिलाओं के अधिकार को छिनने का काम किया है,पुर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के नाम एक रुपया में पचास लाख तक की संपत्ति लिखने का योजना लाया,जिसे झामुमो सरकार ने बंद कर दिया,उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है,झामुमो के लोग महिलाओं को अपमानित करते हैं,पुर्व में गढ़वा से लेकर पुरे झारखंड में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं,उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को सशक्त बनाया जाएगा।
यहां सबको मिलता है सम्मान: – भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है,जहां हर कार्यकर्ता को समान रूप से सम्मान मिलता है,यहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है,जबकी दुसरे दलों में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है।
महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही है मोर्चा: – भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा गढ़वा जिले भर में हर बुथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही है,उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए एकत्र होना होगा,महिला मोर्चा खासकर महिलाओं के अधिकार के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है,कहा कि झामुमो सरकार ने झारखंड में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था लेकिन सत्ता मिलते ही सारे वादे भुला दिए गए,आनेवाले दिनों में भाजपा महिला मोर्चा केंद्र एवं राज्य में पुर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,भाजपा सरकार में ही महिलाओं को उनका हक,अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।
ये भी रहे मौजूद: – बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता,जिला मंत्री मधुलता कुमारी,भाजपा नेत्री वीणा पाठक,मीरा यादव,अंजलि गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह,महामंत्री शोभा जायसवाल, सोनु देवी,मंत्री पार्वती सिंह,सीमा देवी,तारा देवी,प्रतिमा देवी,ऊषा गुप्ता,मंती देवी,संगीता,गिरजा मनती,चमेली सुकुन,सविता, विकास तिवारी,प्रिंस तिवारी, कन्हाई साव,राजबली मिंज सहित कई लोग मौजूद रहे।