योग से शरीर सदैव निरोग और स्वस्थ रहता है: प्राचार्य
आशुतोष रंजन
गढ़वा
गढ़वा जिला के नारायणपुर गांव स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस मनाया गया, विद्यालय के सभी शिक्षकों ने योग किया,साथ ही विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों क़ो ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर योग करवाया और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई,विद्यालय के योग शिक्षक अलोक कुमार ने सूर्य नमस्कार के साथ वज्रासन, तडासन,वृक्षासन इत्यादि योग के असनों क़ो करा कर इससे होने वाले फ़ायदे को बताया गया।
योग से शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है: – योग शिविर को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एन जेम्स ने कहा की योग से स्वस्थ शरीर,लम्बी आयु एवं सुख की प्राप्ति होती है, निरोगी होना परम भाग्य है,साथ ही निरोग रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैँ,इसलिए योग को जीवन का प्रमुख हिस्सा बनाएं,प्रत्येक व्यक्ति क़ो नियमतः योग करना चाहिए,शास्त्रों में कहा गया हैँ,योग कर्मसु कौशलम्,के साथ वसुधैव कुटुंबकम का भी परिकल्पना योग हैँ।
इन्होंने भी किया योग: – योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक,सुमित,वेदव्रत, अमित,सत्यप्रकाश,सूरज, आलोक,प्रत्युश,रागनी,अंजली, कविता,रश्मि,नेहा,सोनी,शबनम इत्यादि शिक्षकों के साथ विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी किया योग।