दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी के द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव एवम् महापर्व चैती छठ पर नगर परिषद क्षेत्र में मांस की बिक्री पूर्ण रूप से बंद कराने को लेकर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को माँग पत्र दिया गया। एवं आग्रह किया गया कि 6 अप्रैल तक पूरी तरह से मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे सनातन धर्म के मानने वाले लोगों को अपना त्यौहार मनाने में किसी प्रकार की कठिनाई न उठानी पड़े। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने निजी ठेलों पर खुले में मांस की बिक्री करते हैं। जिससे साफ़ सफ़ाई पर प्रभाव पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खुले में मांस की बिक्री करते है। जिससे साफ़ सफ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। एवम् गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस मौक़े पर मदन मोहन गुप्ता (विधायक प्रतिनिधि) बंधु राम, राजू मेहता, विशाल गुप्ता, मनोज महतो आदि उपस्थित थे।