अब देखने लायक होगा परिणाम


आशुतोष रंजन
गढ़वा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी को पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गढ़वा जिला के भाजपा नेताओं द्वारा बधाई दी गई है,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि बाबुलाल मरांडी एक कुशल संगठनकर्ता रहें हैं,निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड प्रदेश में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी,आनेवाले 2024 में इनके नेतृत्व में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होगा।

और मजबूत होगा संगठन: – भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा,कार्यकर्ताओं में नए उर्जा का संचार होगा,उम्मीद ही नहीं बल्कि पुर्ण विश्वास है कि झारखंड में भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

बधाई देने वालों में भाजपा मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे,मीना गुप्ता,प्रदीप पासवान,सुरेन्द्र विश्वकर्मा,सुप्रित केशरी,अविनाश पासवान,राजीव रंजन पासवान,नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप,नसरुद्दीन अंसारी,अनीता गुप्ता,अखिलेश उरांव,राकेश शंकर गुप्ता,उदय कुशवाहा,रामसकल कोरवा, नवीन जायसवाल,संजय जायसवाल,अनवर शाह सहित गढ़वा जिला से अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई दी गई।