सत्ता के नशे में चूर हैं भाजपा कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष
आशुतोष रंजन
गढ़वा
गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी के नेतृत्व में आज रंका मोड़(घंटा घर)के पास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया,इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा की मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी पार्टी कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है,यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है,इस मौक़े पर उपस्थित प्रदेश सचिव अरविंद कुमार तूफ़ानी व पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा की भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है।
ये नेता मौजूद रहे: – इस मौक़े पर ज़िला उपाध्यक्ष राम करेश चौबे,एन एस यु आइ ज़िला अध्यक्ष पीयूष चौबे,ज़िला महासचिव ओम प्रकाश चौबे,त्रिपुरारी सिंह,सचिव दिवाकर चौबे,शफ़ी अहमद,सोशल मीडिया प्रभारी वसीम अकरम,गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र चौबे,रंका प्रखंड अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी,मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव,उमेश त्रिपाठी,मंसूर अंसारी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।