उजागर हो रहा है भाजपा का चरित्र: तनवीर


आशुतोष रंजन
गढ़वा

झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार गुरूवार को शहर के रंका मोड़ पर केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया,मणिपुर में पिछले करीब तीन माह से हो रहे हिंसा और पिछल दिनों की शर्मसार करने वाली जघन्य अपराध पर केंद्र सरकार की चुप्पी और मणिपुर सरकार की रवैया के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया,इस दौरान टाउन हॉल से मणिपुर के भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई,उक्त यात्रा चिनियां मोड़ होते हुए रंका मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई,जहां सभा के पहले पुतला दहन किया गया।

उजागर हो रहा भाजपा का चरित्र: – मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर राज्य की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है,इसकी जानकारी केन्द्र एवं मणिपुर राज्य की सरकार को 77 दिनों के बाद प्राप्त होती है,ये भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है,इस प्रकरण के दोषियों पर कार्रवाई करने के वजाय सिर्फ दो पंक्ति बोल देना भाजपा के चाल एवं चरित्र को उजागर करता है,भाजपा के इस गलत मानसिकता के खिलाफ भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

ये रहे मौजूद: – मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर,ताहिर अंसारी केन्द्रीय,शंभू चंद्रवंशी, शरीफ अंसारी,असर्फी राम, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ छोटू, नवीन तिवारी,गुड्डू तिवारी,अविनाश दुबे उर्फ टुनटुन,दिलीप गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद पटवा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे,अनिता दत्त,चंदा देवी,मीना देवी,मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला,प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद,फखरे आलम खान,करीब अंसारी,नुरूलहोदा अंसारी, कार्तिक पाण्डेय,जमील अंसारी, नीलू खान,मुख्तार अंसारी, मिन्हाज आलम,विपुल तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।